नप बांका के प्रधान सहायक के निधन पर शोक, दी श्रद्धांजलि

नगर परिषद बांका में पदस्थापित प्रधान सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निधन पर शुक्रवार को नप कार्यालय में शोक व श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई.

बांका. नगर परिषद बांका में पदस्थापित प्रधान सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निधन पर शुक्रवार को नप कार्यालय में शोक व श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर सभापति बालमुकुंद सिन्हा व कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन ने कहा कि हम सभी की संवेदनाएं दिवंगत परिवार के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें. साथ ही उनके द्वारा नगर परिषद किए गये कार्याें की चर्चा की गयी. कहा कि वे करीब 35 वर्षो से नगर कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. गुरुवार की देर रात उन्होंने करहरिया स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांसें ली. इस मौके पर वार्ड पार्षद सौरभ कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सजनी, अजय यादव, सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक अमृतेश कुमार, अमित कुमार, फंटूश कुमार, तनमय कुमार मित्रा, राजकुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >