पेंशन योजना के लाभुकों के बीच बांटा मुख्यमंत्री का संदेश पत्र

प्रखंड के सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित मुख्यमंत्री का संदेश पत्र लाभुकों को वितरित किया गया.

धोरैया. प्रखंड के सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित मुख्यमंत्री का संदेश पत्र लाभुकों को वितरित किया गया. इसको लेकर सभी जगहों पर शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं के द्वारा पेंशन योजना के लाभार्थियों के बीच संदेश पत्र का वितरण किया गया. बीडीओ ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा लाभुकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जून माह से 400 रुपये प्रति माह की जगह 1100 रुपए प्रति माह देने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में सभी जगहों पर लाभुकों के बीच संदेश पत्र का वितरण किया गया. राज्य के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि का स्थानांतरण सीधे उनके बैंक खातों में कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >