पंजवारा आंगनबाड़ी केंद्र पर सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित बांका. डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम बांका के तहत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की ओर से विशेष सखीवार्ता कार्यक्रम का आयोजन बाराहाट प्रखंड के पंचायत पंजवारा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 35 आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान जिला मिशन समन्वयक द्वारा किशोरियों व महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही बाल विवाह, उसके दुष्प्रभाव व रोकथाम के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा व भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गयी. कार्यक्रम के दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीकांत कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता के विषयों पर भी जानकारी दी गयी. साथ ही संकट की स्थिति में कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, मेडिकल सुविधा व पुलिस सहयोग प्राप्त करने के उपायों पर प्रकाश डाला गया.
बाल विवाह बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा व भविष्य पर डालता है प्रतिकूल प्रभाव
डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम बांका के तहत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की ओर से विशेष सखीवार्ता कार्यक्रम का आयोजन बाराहाट प्रखंड के पंचायत पंजवारा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 35 आयोजित किया गया
