पतंग उड़ाने के दौरान छत से गिरकर बालक जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के डुमरामा मोहल्ले में छत से गिरकर 10 वर्षीय एक बालक जख्मी हो गया

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के डुमरामा मोहल्ले में छत से गिरकर 10 वर्षीय एक बालक जख्मी हो गया. आनन-फानन में जख्मी के पिता रंजन कुमार ने अपने पुत्र प्रियांशु कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. चिकित्सक ने जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि रविवार की संध्या बालक अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था. तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जमीन पर गिर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >