बच्चों को मिला शतरंज खेल का प्रशिक्षण

जिले में शतरंज के प्रचार-प्रसार को लेकर चल रहे तीन दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कटोरिया के सेंट जेवियर स्कूल में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया.

बांका. जिले में शतरंज के प्रचार-प्रसार को लेकर चल रहे तीन दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत कटोरिया के सेंट जेवियर स्कूल में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम में बच्चों को शतरंज के मूलभूत नियमों, बिसात की समझ, गोटियों की चाल और प्रारंभिक रणनीतियों से अवगत कराया गया. प्रशिक्षण सत्र का संचालन अनुभवी प्रशिक्षक अंकित कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया. मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य अमीषा कुमारी व निदेशक ध्रुव कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास व तार्किक क्षमता बल मिलेगा. जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शतरंज जैसे बौद्धिक खेल से जोड़ना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >