भयहरण स्थान से मंदार तक गूंजे जयकारे, सुबह 5 बजे खुले मंदिरों के पट, शाम को हुई भव्य महाआरती

Banka News : जिलेभर के बजरंगबली मंदिर मंगलवार को भक्ति और आस्था के रंग में रंगे नजर आए. सुबह से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखीं और “जय बजरंगबली” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा.

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

मंगलवार को जिले के विभिन्न बजरंगबली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह और शाम महाआरती का आयोजन किया गया. सुबह पांच बजे मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में भक्ति गीत, हनुमान चालीसा और आरती से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.

सुबह पांच बजे खुल गए मंदिरों के पट

मंगलवार को बजरंगबली मंदिरों के साथ-साथ जिले के कई अन्य मंदिरों के पट भी सुबह पांच बजे खोल दिए गए. श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे और पूजा शुरू होने का इंतजार करते नजर आए. मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही. कई श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

गांवों में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बजरंगबली मंदिरों में विशेष रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ भी किया. गांवों में सुबह से ही मंदिरों में घंटियों और शंख की आवाज गूंजती रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.

कपूर और घी के दीपक से हुई महाआरती

मंदिरों में कपूर और घी के दीपक से बजरंगबली की विशेष आरती की गई. आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि व संकटों से मुक्ति की कामना की. पूजा के बाद तुलसी के साथ गुड़, चना और बेसन के लड्डू का भोग लगाया गया.

श्रद्धालुओं को लगाया गया तिलक

मौजूद पंडितों ने पूजा के बाद श्रद्धालुओं को तिलक और टीका लगाया. प्रसाद वितरण के दौरान मंदिरों में काफी उत्साह देखा गया. शाम की महाआरती को लेकर भी मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

सुबह से मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंगलवार की सुबह मंदिरों के पट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी. भक्त फूल, प्रसाद, नारियल और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. भयहरण स्थान और पंचमुखी मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा.

ग्रामीण इलाकों में भी दिखी गहरी आस्था

ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद बजरंगबली मंदिरों में शाम के समय विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया. मंदिरों में कपूर और घी के दीपक से आरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कई जगहों पर भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी किया.

मंदार के मधुसूदन मंदिर में दिनभर चला धार्मिक अनुष्ठान

मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ. मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे पंडित विंदेश्वरी झा उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा द्वारा भगवान की प्रतिमा का महास्नान कराया गया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई.

दोपहर में भोग, शाम को भव्य शृंगार आरती

मंदिर प्रशासन के अनुसार दोपहर 12 बजे भगवान को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा. वहीं शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट दोपहर 1 बजे फिर से खोला जाएगा, जबकि देर शाम 7 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा.

पूरे दिन भक्तिमय बना रहा माहौल

पूरे दिन मंदिरों में भक्तों का आना-जाना लगा रहा. भक्ति गीत, घंटियों की आवाज और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >