कार चालक के साथ मारपीट कर छीना चैन, थाना में दिया आवेदन

मंगलवार की रात्री कार पर सवार होकर अमरपुर थाना क्षेत्र के सुरिहारी गांव अपने बहन के घर आ रहा था.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सुरिहारी गांव में दबंगों के द्वारा कार पर सवार युवक से मारपीट कर सोने की चेन छिनकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है. जख्मी कार चालक रोहित शर्मा व पीयुष झा का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी पियुष झा ने बताया कि वह अपने घर सजौर थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव से अपने साथी अमखोरिया गांव के रोहित शर्मा के साथ मंगलवार की रात्री कार पर सवार होकर अमरपुर थाना क्षेत्र के सुरिहारी गांव अपने बहन के घर आ रहा था. सुरिहारी गांव के दुर्गा मंदिर के समीप डीजे बज रही थी. जिस कारण वह अपनी कार रोक दिया. तभी कुछ युवक अपने हाथों से कार पर प्रहार करने लगा. जब वह और उनका मित्र कार से नीचे उतरा तो कुछ युवक उनके साथ मारपीट करने लगा. मारपीट के दौरान सुरिहारी गांव के शक्ति पासवान, मेंटो पासवान, कमल यादव सहित अन्य युवकों ने रोहित के गले में पहने सोने का चेन छिनकर फरार हो गये. मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >