पूजा पंडाल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाये सीसीटीवी कैमरा

पूजा पंडाल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाये सीसीटीवी कैमरा

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बांका/रजौन. दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सोमवार को नवादा बाजार सहायक थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित शांति समिति की बैठक में मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने वाले जगहों को चिन्हित किया गया. इसके अलावे आयोजन समिति के सदस्यों सहित पदाधिकारियों से पूजा पंडाल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने पर बल दिया. नवादा बाजार क्षेत्र में, खरवा, रानीटीकर सहित कई जगहों पर देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शराब पीकर घूमने वाले एवं दुर्गा पूजा में डीजे बजाने वालों पर विशेष निगाह रखी जायेगी. आगे बताया कि पूजा पंडालों में चोर उचक्काें से निपटने के लिए पुलिस सादे लिबास में तैनात रहेगी ताकि अप्रिय वारदातों से निपटा जा सके. बैठक में पूर्व मुखिया दयाशंकर सिंह, राजेश कुमार, हिमांशु कुमार, बिंदेश्वरी सिंह, पंकज कुमार, बिमल कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >