योगदान देने के दूसरे दिन ही कार्यपालक अभियंता ने पांच गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलवाया

अमरपुर बिजली विभाग के नये कार्यपालक अभियंता बने प्रकाश झा

कार्यालय में बैठक कर एसडीओ व जेई को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बांका. अमरपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार के जमुई तबादला होने के बाद नये कार्यपालक अभियंता के रूप में प्रकाश झा ने अपना योगदान किया. इसके दूसरे दिन मंगलवार को कार्यपालक अभियंता ने अपने कार्यालय में सभी सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के साथ बैठक की. इसके साथ बैठक में मौजूद सभी कनीय अभियंता से अपने-अपने क्षेत्र के जले हुए ट्रांसफार्मर की सूची मांगी. इसके बाद जेई ने क्षेत्र के पांच गांवों के जले हुए ट्रांसफार्मर की सूची कार्यपालक अभियंता प्रकाश झा को सौंपी. उस पर कार्यपालक अभियंता ने तुरंत स्थानीय जेई को निर्देशित करते हुए पांचों जले ट्रांसफार्मर को बदलवाया. इसमें क्षेत्र के सरवा, जाला, चपरी, नवादा, सादपुर गांव के जले ट्रांसफार्मर को बदल कर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया. इसके साथ उक्त गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी. वहीं कार्यपालक अभियंता ने आगे सभी एसडीओ व जेई को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी हाल में 24 घंटे के अंदर जले ट्रांसफार्मर को बदलें. इसके साथ ही किसी प्रकार के फॉल्ट को तुरंत दुरुस्त कर निरंतर विद्युत आपूर्ति करें, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति हो सके. वहीं विद्युत विभाग द्वारा बनाये गये कस्टमर केयर कॉल सेंटर पर बैठे कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके पास जो भी उपभोक्ता कॉल करें, उनका कॉल फौरन उठाएं और उनके साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार कर उनकी हर समस्याओं का तत्काल समाधान करें. साथ ही विद्युत विपत्र में सुधार से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित है. उसे 7 से 10 दिनों के अंदर निष्पादित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >