अमरपुर में करेंट लगने से भैंस की मौत, खेत के पास लटकते बिजली तार से ग्रामीणों में आक्रोश

Banka News : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में खेत के पास झूल रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी आक्रोश फैल गया है.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर थाना क्षेत्र के डटवाटी गांव में बुधवार शाम यह हादसा उस समय हुआ जब एक पशुपालक अपने मवेशियों को चारा खिलाकर वापस घर लौट रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के बेहद करीब और नीचे से गुजारे गए बिजली तार के कारण यह घटना हुई है.

चारा खिलाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

पशुपालक रंजीत यादव ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने मवेशियों को लेकर गांव के समीप खेतों में चारा खिलाने गए थे.वापसी के दौरान उनकी एक भैंस अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई. जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक भैंस गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई.

खेतों के पास नीचे से गुजारा गया है बिजली तार

ग्रामीणों का कहना है कि महौता गांव निवासी पवन चौधरी द्वारा खेतों में पटवन के लिए मोटर चलाने हेतु बिजली का तार काफी नीचे और खेतों के बेहद करीब से ले जाया गया है.इसी वजह से खेतों में काम करने वाले लोगों और मवेशियों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है.

पहले भी लग चुका है करेंट

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी एक अन्य मवेशी को इसी तार से करंट लगा था. उस समय भी लोगों ने बिजली विभाग को इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्रामीणों में बढ़ा हादसे का डर

घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के इतने करीब बिजली तार होने से किसानों, बच्चों और मवेशियों की जान खतरे में है.लोगों ने विभाग से तत्काल जांच कर तार को ऊंचा कराने और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

विभाग से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि खेतों के पास झूल रहे बिजली तारों को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >