अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में धरमपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी कौशलपुर गांव निवासी बाइक सवार अंकुश कुमार व उनकी बहन विंध्यवासिनी कुमारी का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने विंध्यवासिनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर मां काली मंदिर पूजा करने जा रहा था, तभी धरमपुर गांव के समीप सामने से आ रहे वाहन से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी, जिससे दोनों गिरकर जख्मी हो गये.
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन जख्मी, रेफर

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन जख्मी, रेफर
Copied link
अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में धरमपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गये.