BPSC में बेटे ने रचा इतिहास, अब बैंक ने पिता को किया सम्मानित, सुईया के संतोष बने युवाओं की प्रेरणा

BPSC Success Santosh:पहले ही प्रयास में Revenue Officer बने संतोष कुमार, यूको बैंक ने घर पहुंचकर पिता का किया सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

BPSC Success Santosh: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल कर रिवेन्यू ऑफिसर बनने वाले सुईया बाजार निवासी संतोष कुमार की उपलब्धि लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. उनकी इस सफलता ने न केवल परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं को एक नई प्रेरणा भी दी है. संतोष की इस उपलब्धि पर यूको बैंक सुईया शाखा ने उनके पिता और स्थानीय व्यवसायी प्रेम कुमार वर्णवाल को सम्मानित कर गौरव का एहसास कराया.

बेटे की सफलता पर बैंक ने जताया सम्मान

संतोष कुमार की सफलता को सम्मान देने के लिए यूको बैंक सुईया शाखा के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार स्वयं उनके घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने संतोष के पिता प्रेम कुमार वर्णवाल को अंग-वस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही पूरे परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.

सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता की मिसाल

सम्मान समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक राकेश Kumar ने कहा कि संतोष की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बीच अपने सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. संतोष ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है.

परिवार के लिए यादगार और गौरवपूर्ण पल

बेटे की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रेम कुमार वर्णवाल ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद गौरव और खुशी का क्षण है. उन्होंने कहा कि संतोष की सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर जारी रहे तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है.

क्षेत्र के युवाओं के लिए बने रोल मॉडल

संतोष कुमार की सफलता के बाद सुईया और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है. लोग इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि संतोष ने यह साबित कर दिया है कि छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं. उनकी सफलता अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

इस अवसर पर यूको बैंक के लघु बचत योजना एजेंट रवींद्र कुमार वर्णवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने संतोष कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की.

ये भी पढ़े : कटोरिया के स्कूल में किसने किया एलकेजी छात्र पर जानलेवा हमला? हॉस्टल जांच करने पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >