बौंसी रेलवे फाटक बना परेशानी का केंद्र, रोज घंटों जाम में फंस रहे लोग

Banka News : बौंसी रेलवे फाटक अब लोगों के लिए सुविधा कम और परेशानी ज्यादा बनता जा रहा है. ट्रेन गुजरने के लिए जैसे ही फाटक बंद होता है, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका जाम में बदल जाता है.

बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka News : बौंसी का रेलवे फाटक लगातार बढ़ते यातायात के दबाव के कारण आमजन के लिए गंभीर समस्या बन चुका है. फाटक बंद होने के बाद स्थिति ऐसी हो जाती है कि उसके खुलने के काफी देर बाद तक भी यातायात सामान्य नहीं हो पाता. इसी कारण अब क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है.

दैनिक जीवन पर असर, हर वर्ग प्रभावित

इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. कई बार लोगों को स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, परीक्षा केंद्र और अस्पताल पहुंचने में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोजमर्रा की मजबूरी बन चुकी है.

क्षेत्र की जीवनरेखा है यह मार्ग

बौंसी रेलवे फाटक केवल नगर का नहीं बल्कि आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी मार्ग है. यह रास्ता पंजवारा होते हुए झारखंड के गोड्डा जिले को भी जोड़ता है. ऐसे में यहां लगने वाला जाम पूरे क्षेत्र की आवाजाही को प्रभावित करता है.

लोगों में नाराजगी, जल्द समाधान की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बढ़ते वाहनों के दबाव के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है. नागरिकों की मांग है कि इस मार्ग पर जल्द से जल्द रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >