बौंसी के अष्टकमल मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बांका के मंदार पर्वत स्थित अष्टकमल और मधुसूदन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

बांका. मंदार स्थित अष्टकमल मंदिर में विराजमान भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी बांका.विश्व प्रसिद्ध मंदार पर्वत की तराई स्थित पापहारिणी सरोवर में अवस्थित अष्टकमल मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की. पूजा अर्चना को लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मंदार स्थित भगवान मधुसूदन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. मधुसूदन मंदिर का पट अहले सुबह 5 बजे खुल गया. पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना शुरू हो गयी. सुबह 7.30 बजे भगवान की आरती पूजा की गयी.

भगवान मधुसूदन की नित्य क्रियाएं संपन्न करायी

मंंदिर के पुजारी विंदेश्वरी उर्फ पटल झा व लक्ष्मण झा आदि के द्वारा भगवान मधुसूदन की नित्य क्रियाएं संपन्न करायी गयी. उक्त पुजारी ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर तक भगवान की विशेष दिनचर्या विधिवत रुप से जारी रहेगी. नित्य भगवान का स्नान पंचामृत से कराया जाएगा. चंदन लेपन के साथ ही विधिपूर्वक पूजा अर्चना की जाएगी. दोपहर 12 बजे भगवान को चावल, दाल, सब्जी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा. संध्या 6.30 बजे भगवान पुन श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे. इस दौरान भव्य श्रृंगार पूजा होगी. रात्रि में भगवान को पूड़ी, दूध, चीनी, काजू, किसमिश, पेड़ा सहित अन्य मिष्ठानों का भोग लगाया जाएगा. संख्या 8.30 बजे मंदिर का पट बंद हो जाएगा.

आज का दर्शन

शहर के भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, जगतपुर स्थित ठाकुरबाड़ी सहित अन्य मंदिरों में सुबह विशेष पूजा अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट सुबह 05 बजे ही खोल दिया गया. वहीं मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना पूर्वरत कार्यक्रम के अनुसार किया गया. मंदार स्थित अष्टकमल मंदिर में सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया गया. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया गया एवं संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा व भव्य आरती का आयोजन हुआ.

ALSO READ गया-हावड़ा एक्सप्रेस में हुड़दंगियों की दबंगई! झारखंड की महिला दारोगा, पति और बच्चे की कर दी पिटाई



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >