सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी, रेफर

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में धरमपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में धरमपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी अमरपुर निवासी तुषार अय्यर को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी चालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी बाइक लेकर अमरपुर से बांका जा रहा था. तभी धरमपुर गांव के समीप बीच सड़क पर अचानक एक बच्चा दौड़ गया. जिसे बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. जिसमें बाइक चालक जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >