41 बोतल शराब के साथ बाइक को किया जब्त

बौंसी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान झारखंड से शराब लेकर जा रहे एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है.

बौंसी. बौंसी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान झारखंड से शराब लेकर जा रहे एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही जांच के बाद बाइक से 41 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद की है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह प्रखंड मोड़ के समीप वाहन जांच कर रहे थे तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मोटरसाइकिल की तलाशी ली गयी. गाड़ी के पीछे सीट पर एक बोरा बंधा हुआ था. जिसकी तलाशी लेने पर कुल 15.375 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. गाड़ी पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था. गाड़ी के इंजन नंबर से बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >