सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के चपरी भाया सुरिहारी मुख्य पथ पर जानकीपुर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक शिक्षक जख्मी हो गया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के चपरी भाया सुरिहारी मुख्य पथ पर जानकीपुर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक शिक्षक जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान क्षेत्र के महौता गांव निवासी कुमार अभिषेक के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां डॉ अमित कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी शिक्षक ने बताया कि शुक्रवार को वह रोजाना की भांति अपने घर से बाइक लेकर सुरिहारी गांव स्थित विद्यालय जा रहा था. तभी जानकीपुर गांव की मोड़ के समीप बीच सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया, जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >