ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ जख्मी

पुनसिया-धोरैया मुख्य मार्ग पर पारोहाट व चंदाडीह के बीच ओटो व बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

धोरैया. पुनसिया-धोरैया मुख्य मार्ग पर पारोहाट व चंदाडीह के बीच ओटो व बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं ऑटो चालक ऑटो लेकर मौके से भागने में सफल रहा. उधर जख्मी हालत में पड़े बाइक सवार को स्थानीय लोगो की मदद से निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए परिजनों के द्वारा भागलपुर ले जाया गया. जख्मी बाइक सवार झारखंड के बसंतराय थाना क्षेत्र का बताया गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार शादी का कार्ड बांट कर वापस अपने घर बसंतराय जा रहा था, तभी धोरैया की तरफ से तेज रफ्तार में पुनसिया की तरफ जा रहे ऑटो ने पारोहाट के समीप असंतुलित होकर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >