सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी, भागलपुर रेफर

पुनसिया के समीप गैस गाड़ी की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया.

बांका/रजौन. भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार के समीप गैस गाड़ी की चपेट में आने से बाइक चालक मिलन तांती जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक रजौन प्रखंड क्षेत्र के उपरामा ग्राम निवासी सुरी तांती का पुत्र बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिलन बाइक पर सवार होकर अपने घर से ढाकामोड़ की ओर जा रहा था, इसी बीच पुनसिया के समीप गैस गाड़ी की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से रजौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >