बाइक सवार युवक को चाकू व रॉड से प्रहार कर किया घायल, देवघर रेफर

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत औरावरण जंगल के समीप घात लगाए बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने गुरुवार की देर शाम बाइक सवार युवक को चाकू व रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया

बुलेट सवार तीन अज्ञात लोगों ने औरावरण जंगल में घटना को दिया अंजाम कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत औरावरण जंगल के समीप घात लगाए बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने गुरुवार की देर शाम बाइक सवार युवक को चाकू व रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पत्नी के साथ भी मारपीट की. पुरानी रंजिश में घटना होने की आशंका जतायी जा रही है. जख्मी युवक तुलसी कुमार यादव (28 वर्ष) पिता संतोष प्रसाद यादव ग्राम नारदो को परिजनों द्वारा लहूलुहान हालत में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डाॅ शैलजानंद शुक्ला ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया. फिर उसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. जख्मी युवक के पेट में चाकू लगी है. जबकि सिर में भी गहरा जख्म है. जख्मी युवक के बड़े भाई शेखर यादव ने घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसी कुमार यादव अपनी पत्नी खुशबू देवी के साथ डेढ वर्षीया पुत्री आकृति राज का इलाज कराने बांका गए थे. घर लौटने के दौरान औरावरण जंगल में घात लगाए बुलेट सवार तीन अज्ञात लोगों द्वारा बाइक रोककर रॉड व चाकू से अचानक हमला कर दिया गया. बेहोश होकर जमीन पर गिरे पति को बचाने के दौरान पत्नी खुशबू देवी के साथ भी मारपीट की गयी. घटनास्थल से ही बदहवास पत्नी ने मोबाइल द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि परिजन पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका जता रहे हैं. उक्त घटना से जख्मी युवक की पत्नी खुशबू देवी, भाई शेखर यादव, उमेश यादव, मुंशी यादव, मां कंचू देवी, सिल्धर यादव आदि काफी सहमे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >