ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, रेफर

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, रेफर

बाराहाट. थाना क्षेत्र के खड़हारा के समीप गुरुवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ अंकित आनंद के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. जख्मी युवक हीरालाल यादव हिचला गांव का निवासी बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि हीरालाल यादव भागलपुर से किसी काम से बाइक से अपना घर हिचला जा रहा था. इसी दौरान खड़हारा के समीप ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. ट्रक बाराहाट से भागलपुर की ओर जा रहा था. घटना के बाद चालक अपनी ट्रक लेकर मौके पर से भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >