ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी, रेफर

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी, रेफर

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव स्थित चौक पर सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र के चचरा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार बाराहाट थाना क्षेत्र के ताड्डी गांव स्थित अपने ससुराल मेदार मंडल के घर से मोटरसाइकिल से बौंसी थाना क्षेत्र के कौवावरण गांव की ओर जा रहा था. बताया जाता है कि युवक कहीं मजदूरी करता है और ठेकेदार से मजदूरी लेने जा रहा था. धोबनी गांव के चौक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी बौंसी थाना के गश्ती वाहन 112 पर मिलने के बाद पुलिसकर्मियों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शाहीन बानो के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >