टेंकर की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ जख्मी

टेंकर की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ जख्मी

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में कोल्डस्टोरेज के समीप शनिवार की संध्या टेंकर के चपेट में आने एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी अधेड़ महौता गांव निवासी श्रीकांत मंडल का प्राथमिक उचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि वह अमरपुर बाजार से खरीदारी कर बाइक वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में पीछे से तेजगति से आ रहे टेंकर ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां डाॅ पंकज कुमार ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >