ट्रक के धक्के से बाइक चालक गिरकर हुआ जख्मी, रेफर

ट्रक के धक्के से बाइक चालक गिरकर हुआ जख्मी, रेफर

बेलहर. थाना क्षेत्र के पेकहा गांव निवासी एक बाइक चालक को बेलहर बाजार में ट्रक के धक्के से बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर व ट्रक को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार पेकहा के लक्ष्मण राम बेलहर बाजार कुछ सामान खरीदने के लिए आया था, जो सामान खरीद कर वापस अपना घर जा रहा था. उसी क्रम में हॉस्पिटल मोड़ से थोड़ा सा आगे एक ट्राली ट्रक सड़क के किनारे बाएं ओर खड़ी थी. वहीं दूसरी ओर से सामने से एक ट्रक आ रहा था. इसी क्रम में बाइक चालक दोनों के बीच में आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गयी तथा काफी खून बहने लगा. प्राथमिक उपचार करने के क्रम में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मायागंज रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >