अमरपुर में बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल, वृद्ध समेत दो किशोर भागलपुर रेफर

Amarpur Road Accident: भागलपुर के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो किशोर और एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया.

Amarpur Road Accident: बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर और साइकिल सवार एक वृद्ध घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया.

कोल्ड स्टोरेज के समीप हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर कोल्ड स्टोरेज के समीप बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों किशोर और साइकिल सवार वृद्ध सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया.

ये लोग हुए घायल

हादसे में नवाजगढ़ पोखर निवासी 65 वर्षीय नकुल यादव, दिग्घी पोखर मोहल्ला निवासी निरज शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र निरज कुमार तथा नेपाली साह के 13 वर्षीय पुत्र ऋषु कुमार घायल हुए हैं.

वृद्ध बोले- दूध बेचकर लौट रहे थे घर

अस्पताल में इलाजरत नकुल यादव ने बताया कि वह बुधवार सुबह अमरपुर बाजार में दूध बेचकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोल्ड स्टोरेज के समीप सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया.

तीनों को भागलपुर किया गया रेफर

रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >