कार के धक्के से बाइक व साइकिल सवार जख्मी

कार के धक्के से बाइक व साइकिल सवार जख्मी

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर बादशाहगंज के समीप रविवार को एक अनियंत्रित कार ने साइकिल व बाइक सवार को धक्का मार दिया. जानकारी के अनुसार, बादशाहगंज गांव के विजय पंडित साइकिल से अमरपुर बाजार की ओर आ रहे थे, इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें धक्का मार दिया, जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक सजौर के बाइक सवार अभिषेक कुमार जो अमरपुर की ओर आ रहे थे, उन्हें भी कार चालक ने धक्का मार दिया तथा वहां से भाग निकला. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस वहां पहुंची तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >