बिहार के इस जिले में होगा ओपन एयर थिएटर का निर्माण, फिल्मों और वीडियो एलबम की होगी शूटिंग

Bihar Tourism: पर्यटन विभाग की ओर से बिहार के बांका जिला में तीन करोड़ की लागत से ओपन एयर थिएटर और गजीबो का निर्माण कराया जा रहा है. यह आउटडोर थियेटर होगा. जहां फिल्म और वीडियो एलबम की शूटिंग हो सकेगी.

Bihar Tourism: पर्यटन विभाग की ओर से बिहार के बांका जिला में तीन करोड़ की लागत से ओपन एयर थिएटर और गजीबो का निर्माण कराया जा रहा है. इससे इस सुरमयी प्राकृतिक स्थल का आकर्षण बढ़ेगा. साथ ही फिल्म व म्यूजिक एलबम की शूटिंग भी की जाएगी. यह एक आउटडोर थिएटर होगा, जहां छत नहीं होगी. आवश्यकता के अनुसार मंच या दर्शकों के बैठने की जगह को भी ढका जा सकता है. अन्य आयोजनों के लिए भी इस ओपन एयर थिएटर का भी उपयोग किया जा सकता है.

बांका जिले के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का भी पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे. इसके लिए उन्हें स्लाइड शो दिखाने का भी इंतजाम किया जा रहा है. पर्यटन विभाग की तैयारी ऐसी है कि यहां आने वाले कला-साहित्य, इतिहास प्रेमी सैलानियों की ज्ञान वृद्धि के लिए बिहार के प्रमुख स्थलों पर आधारित एक समृद्ध स्लाइड शो बनाया जा रहा है.

वाटर एडवेंचर में पर्यटक उठाएंगे आनंद

मिली जानकारी के अनुसार, ओढ़नी डैम पर आने वाले पर्यटकों के लिए फिलहाल वाटर एडवेंचर की भी सुविधा उपलब्ध है. जिसका आनंद पर्यटक उठाते हैं. यहां ओपन एयर थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ फिल्मों और वीडियो एलबम की शूटिंग भी पर्यटकों को देखने को मिलेगी. ओपन एयर थिएटर का निर्माण सैलानियों की सुविधा एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.

Also Read: सन पेट्रोकेमिकल का बिहार में 36.4 हजार करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगी नौकरी

रिसॉर्ट में मिलेंगी ये सुविधाएं

बता दें कि ओढ़नी डैम में रिसॉर्ट का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है. इस डैम का उद्घाटन होगा उसके बाद उसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके अलावा यहां ओपन एयर थिएटर, प्रशासनिक भवन, नवग्रह चिल्ड्रेन पार्क, मल्टीपरपज ब्लॉक, पेडेस्ट्रल लैंड एस्केप पाथ वे, फाउंटेन पोडियम, कनेक्टिंग ब्रिज, थीम पार्क व पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है. यहां बनने वाले ओपन एयर थिएटर में फिल्म व म्यूजिक एलबम की भी शूटिंग होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >