Bihar News: बांका में पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत, कर्मा पूजा को लेकर स्नान करने गई थीं बच्चियां…

Bihar News: बांका जिला के आनंदपुर थाना अंतर्गत चंदुआरी पंचायत के बेहरार गांव में मंगलवार को पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई है. चारों बच्चियां कर्मा पर्व को लेकर स्नान करने पोखर में गई थी.

Bihar News: बांका जिला के आनंदपुर थाना अंतर्गत चंदुआरी पंचायत के बेहरार गांव में मंगलवार की सुबह पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि चारों बच्चियां कर्मा धर्मा पर्व को लेकर स्नान करने पोखर में गई थी. इसी दौरान डूबने से चारों बच्चियों की मौत हो गई.

मृतकों में बेहरार गांव निवासी शंकर यादव की 14 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी, संजय यादव की 12 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, विनोद यादव की 15 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी और बजरंगी यादव की 14 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी शामिल हैं. एक साथ गांव की चार बच्चियों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह चारों बच्चियां स्नान करने गई थीं उसी दौरान यह हादसा हुआ.

Also Read: मुंगेर में तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर किशोर की मौत, सड़क जाम, तीन दिनों में दूसरी घटना…

इस घटना के बाद गांव में पसरा है सन्नाटा

चारों बच्चियां डूबने लगीं तो स्थानीय लोगो द्वारा शोरगुल मचाया गया. जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को पोखर से बाहर निकाला गया. पूनम कुमारी की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई थी. जबकि अन्य तीन बच्चियों को अचेत अवस्था में इलाज के लिए झाझा अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर बेहरार गांव में कोहराम मचा हुआ है. आनंदपुर थाना की पुलिस टीम गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

 हिमंत ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा कांग्रेस और चीन के बीच MOU हुआ है साइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >