Bihar News: इस जिले को 200 करोड़ की सौगात, चांदन नदी पर बनने जा रहा 170 मीटर लंबा पुल

Bihar News: बिहार के बांका जिले में चांदन और कतरिया नदियों पर पुल निर्माण और दो नई सड़कों को मिली स्वीकृति से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिल रही है. दशकों से इंतजार कर रहे ग्रामीणों के लिए यह राहत की बड़ी खबर है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बांका जिले के चांदन नदी पर वासुदेवपुर और बीरमां के बीच उच्चस्तरीय पुल का निर्माण अब एक हकीकत बनने जा रहा है. भवन निर्माण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जयंत राज कुशवाहा ने इसकी पुष्टि की है कि लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल बनेगा. रविवार को पटना से आई सर्वे टीम ने पुल स्थल का निरीक्षण किया और सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है. 170 मीटर लंबा यह पुल बीते पांच से छह दशकों से लोगों की अधूरी मांग थी. खासकर बारिश के मौसम में जब नदी उफान पर होती थी, बीरमां क्षेत्र टापू जैसा बन जाता था और गांवों का संपर्क टूट जाता था.

स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

पुल निर्माण की खबर मिलते ही वासुदेवपुर, बीरमां, कुसुमखर जैसे गांवों के ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई. सैकड़ों लोग स्थल पर पहुंच कर इस निर्णय का स्वागत करने लगे. जनार्दन मांझी कुशवाहा, प्रशांत कापरी, मुखिया राजेंद्र दास और अशोक सिंह जैसे लोगों ने इस पहल के लिए मंत्री जयंत राज को धन्यवाद दिया. सर्वेयर टीम ने बताया कि रिपोर्ट जल्द ही विभाग को सौंपी जाएगी और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है.

दो नई पक्की सड़कों को मिली मंजूरी

पुल के साथ ही क्षेत्र में सड़कों के विकास को भी गति मिली है. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत दो कच्ची सड़कों के पक्कीकरण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. राजद विधायक भूदेव चौधरी के प्रयास से उपरामा शिव मंदिर से गोपालपुर महादलित टोला तक करीब 3.2 किमी लंबी सड़क 4.65 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी. दूसरी सड़क धोरैया-नवादा रोड से सिझत महादलित टोला तक बनेगी जिसकी लंबाई 1.115 किमी और लागत 1.33 करोड़ रुपये होगी. दोनों सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है.

कतरिया नदी पर भी पुल निर्माण

बांका जिले में एक और पुल की दिशा में कदम बढ़ाया गया है. नंदुचक गांव के पास कतरिया नदी पर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख ने डीपीआर (विवरण परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने और तकनीकी स्वीकृति के लिए निर्देश दिया है. सहायक अभियंता सनोज कुमार के नेतृत्व में सर्वेयर टीम ने स्थल का निरीक्षण कर लिया है. इससे क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन और भी सुगम होगा.

ALSO READ: Flights Ticket: छठ-दिवाली पर बिहार आना नहीं होगा आसान! आसमान छू रहे फ्लाइट्स के किराये, जानिए रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >