Bihar: बैंककर्मी से परेशान होकर पूरे परिवार ने खाया जहर, तीन की मौत, हाहाकार

Bihar: बिहार के बांका जिले में कर्ज से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या की कोशिश की. कई बैंको से कर्ज लेने के कारण बैंककर्मी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे.

Bihar: बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की बल्लीकित्ता पंचायत के बलुआ गांव में बैंककर्मियों के तगादे से तंग आकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया. इसमें से तीन की मौत हो गई जबकि दो लोगों को भागलपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. मरने वाले की पहचान कन्हैया महतो (38 ), उनकी पत्नी गीता देवी (35) और उनके पुत्र आलोक उर्फ धीरज कुमार के रूप में हुई है.

लाखों रुपये लिया रखा था कर्ज

बताया जा रहा है कि कन्हैया महतो और गीता देवी ने विभिन्न प्राइवेट बैंकों से करीब 20 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था. किस्त चुकाने के लिए बैंक के लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे. इसी बात से दुखी होकर कन्हैया और गीता ने कहा कि सब जगह उनका नाम खराब हो गया है, वे अब जी नहीं सकते. फिर शुक्रवार की रात्रि में दंपति ने पहले तीनों बच्चों के खाने में जहर मिलाया और बाद में खुद भी खा लिया.

चारों ओर मचा हाहाकार

ग्रामीणों और परिजनों को जैसे ही ये बात पता लगी उन्होंने एक गाड़ी पर पांचों को इलाज के लिए अमरपुर अस्पताल भेज दिया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया. भागलपुर ले जाने के क्रम में ही कन्हैया महतो की मौत हो गयी, जबकि गीता देवी और आलोक की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई .

कन्हैया अपने-माता-पिता से अलग रहता था. इस घटना के बाद मृतक की मां इनरमा देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. पोस्टमार्टम होने के बाद जब मृतक दंपती व उनके पुत्र का शव गांव पहुंचा तो उसे देखने के लिए आस पास के कई गांव के लोग जुट गए.

एक दिन पहले ही बेची थी गाय

कन्हैया के घर के आस पास रहने वाले लोगों की मानें तो मृतक दंपती ने बंधन बैंक, समस्ता बैंक, पहल बैंक, आशीर्वाद बैंक, आरबीएल बैंक, एसकेएस बैंक, इंसाफ बैंक, एचडीएफसी आदि बैंकों से करीब 20 लाख का ग्रुप लोन ले रखा था. लोन की किस्त कन्हैया ही चुकाता था. कर्ज चुकाने के लिए उसने एक दिन पहले ही अपनी गाय 22 हजार में बेची थी.

इसे भी पढ़ें: Vegetable Price: लहसुन की कीमतों में लगी आग, महंगाई की मार से लोग परेशान, जानें भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >