भागवत महायज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन

धोरैया प्रखंड के लौगांय पंचायत स्थित लौगांय नहर के समीप रविवार को श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के आयोजन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ.

धोरैया. धोरैया प्रखंड के लौगांय पंचायत स्थित लौगांय नहर के समीप रविवार को श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के आयोजन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. पंडित संजीव झा ने भूमि पूजन कराया, जबकि पंचायत मुखिया ब्रह्मदेव सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ध्वजारोहण किया.यह महायज्ञ आठ से 14 मार्च तक चलेगा, जिसमें कथावाचक आचार्य प्रकाश जी महाराज भागवत कथा सुनाएंगे. उद्घाटन आठ मार्च को सुबह आठ बजे होगा, जब 105 महिलाओं और युवतियां बाजा-गाजा व विभिन्न झांकियों के साथ कलश शोभायात्रा निकालेंगी. शोभायात्रा लौगांय से तिलैया होते हुए बेली शिवालय तालाब पर कलश भरकर कथा स्थल लौटेगी. कार्यक्रम के मुख्य यजमान तारकेश्वर पंडित व उनकी पत्नी अर्चना देवी हैं. तैयारी में कैलाश बिहारी ठाकुर, रूपेश कुमार, कन्हाई कुमार यादव, सोहन यादव, गंगा मंडल, जयकांत राय, रामानंद मंडल, शालिग्राम ठाकुर, संजीत ठाकुर, प्रद्युमन पंडित, अशोक ठाकुर, कुमोद मंडल, अवधेश यादव, मिथुन मंडल व श्याम पंडित आदि जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >