अब पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा भितिया बांध, विधायक ने किया निरीक्षण

Banka News : प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर भितिया बांध जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकता है. बेलहर विधायक के निरीक्षण के बाद परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है. विधायक ने साफ कहा है कि निर्माण कार्य में लापरवाही हुई तो अधिकारी और एजेंसी पर कार्रवाई तय है.

फुल्लीडुमर (बांका) से सुधीर सिंह की रिपोर्ट : फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र स्थित भितिया बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गयी है. बांध के जीर्णोद्धार कार्य का रविवार को बेलहर विधायक मनोज यादव ने निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व एजेंसी को गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

“गुणवत्ता में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई”

निरीक्षण के दौरान विधायक मनोज यादव ने साफ शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. यदि कार्य में गड़बड़ी या लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी और एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि भितिया बांध प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र है और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास लगातार जारी है. इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

मुख्यमंत्री से हुई चर्चा, मिला सकारात्मक आश्वासन

विधायक ने बताया कि इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दी गयी है. सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है और आने वाले समय में यहां पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल बनने के बाद यह क्षेत्र जिले के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में शामिल हो सकता है.

अभियंताओं को दिये आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता विजय वर्मा और सहायक अभियंता शिल्पा सोनी को निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.इससे पहले विधायक ने दक्षिणी कोझी पंचायत स्थित बिलासी पुल और हाहा गोड़ा चेक डैम का भी निरीक्षण किया.मौके पर प्रमुख गौतम प्रकाश, पूर्व मुखिया वीरेंद्र यादव, मुखिया प्रकाश यादव, राजेश सिंह, दिलीप यादव, अशोक यादव, रामानंद यादव, राजेश साह, प्रमोद तांती सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >