श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भूमि पूजन तथा ध्वजारोहण का कार्य हुआ संपन्न

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भूमि पूजन तथा ध्वजारोहण का कार्य हुआ संपन्न

धोरैया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रहमानकित्ता गांव में मई माह में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ. सेवानिवृत शिक्षक बाबूलाल यादव द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया. विद्वान पंडित जनार्दन झा के मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न कराया. ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन समिति ने बताया कि भागवत कथा का शुभारंभ 02 मई 2026 को भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ होगा. यह यात्रा प्रातः 8 बजे कथा स्थल से निकाली जायेगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु व ग्रामीण शामिल होंगे. कथा का समापन 9 मई 2026 को होगा. भक्तों को श्रीमद् भागवत महापुराण का सार सुनाने के लिए वृंदावन से पधार रहे पूज्य आचार्य मुकेश त्रिपाठी जी को आमंत्रित किया गया है. कथा के समय का निर्धारण दो सत्रों में किया गया है. प्रथम सत्र प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय सत्र संध्या 7 बजे से रात्रि 11 तक होगा. बाबूलाल यादव, प्रमोद यादव, राजेंद्र यादव, सदानंद यादव और प्रेमलाल सत्यार्थी उपस्थित रहे. खुशबू कुमार, विनय कुमार यादव, नवल यादव, बिपिन यादव, भूषण यादव, घनश्याम, सुरेंद्र कुमार एवं चंदन कुमार सहित समस्त ग्रामवासियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >