डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मारपीट

ज्येष्ठगौर नाथ मंदिर परिसर में हुई घटना

अमरपुर. थाना क्षेत्र के ज्येष्ठगौर नाथ मंदिर परिसर में डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट व छिनतई करने का मामला सामने आया है. जख्मी मादाचक गांव निवासी मंदिल यादव का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर जख्मी युवक ने बताया कि बुधवार की देर रात क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर से निकाली गयी शिव बारात में डीजे बजा रहा था. इसी बीच रात दो बजे बारात मंदिर परिसर में लगाकर डीजे बंद कर दिया. तभी गौरीपुर गांव निवासी योगी कापरी, मदन कापरी अपने अन्य लोगों के साथ जबरन डीजे पर अश्लील गाना बजाने की जिद करने लगा. इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडे से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने उनके जेब में रखे पैसे भी छीन लिये. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

जमीन विवाद में मारपीट के दौरान वृद्ध जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के छतहारा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्ध जख्मी हो गये. जख्मी सहेन्द्र यादव का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह के द्वारा किया गया. मामले को लेकर जख्मी वृद्ध ने बताया कि अपनी जमीन पर सरसों की खेती की थी. गुरुवार को वह अपने खेत में लगे सरसों की कटाई करने गये थे, तभी उनका भाई महेन्द्र यादव, भतीजा बंटी कुमार, रोहित कुमार, रामविलास कुमार अन्य परिजनों के साथ मिलकर जबरन उक्त खेत को अपनी जमीन बताकर सरसों की कटाई का कार्य रोक दिया. इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडे से हमला करते हुए जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >