आतिशबाजी के दौरान बरतें सतर्कता

शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने को लेकर हुई बैठक, दिये कई दिशा-निर्देश

बांका. सदर थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की. उन्होंने कहा कि यहां सभी पर्व आपसी भाईचारा के साथ संपन्न होता आया है. दीपावली, काली पूजा एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ भी आपसी भाईचारा के साथ संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व नियमों के अनुसार ही पर्व मनाएं. विशेष कर आतिशबाजी और अन्य प्रकाश उत्सव के तैयारियों में शांति एवं सुरक्षा का ख्याल रखें. थानाध्यक्ष ने कहा कि आतिशबाजी के दौरान सतर्कता बरतें ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके. वहीं काली पूजा के दौरान भीड़ वाले मंदिरों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. जबकि छठ पर्व पर भी शांति और सदभावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया और घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी. बैठक में सदर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >