बांका प्रशासन का निर्देश : निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री होगी, कालाबाजारी करनेवालों पर कार्रवाई तय

Banka News : खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बांका प्रशासन अलर्ट है. खाद विक्रेताओं के साथ बैठक में निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री का निर्देश दिया गया है.

Banka News : धोरैया प्रखंड में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने खाद विक्रेताओं के साथ अहम बैठक की. बैठक में तय किया गया कि निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री होगी और कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

खरीफ सीजन को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट

धोरैया प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में खाद विक्रेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड प्रमुख रंजु देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवाशीष कुमार सहित सभी संबंधित खाद विक्रेता मौजूद रहे. खरीफ मौसम के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई.

यूरिया-डीएपी की बिक्री नियमों के अनुसार करने का निर्देश

बैठक में बीडीओ ने सभी खाद विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य और नियमों के अनुरूप ही की जाए. उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए.

कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया कि यदि किसी भी खाद विक्रेता के खिलाफ कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं से शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करने की अपील की, ताकि किसानों को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवाशीष कुमार ने गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कृषि विभाग के निर्देशों का पालन करने की बात कही. वहीं प्रखंड प्रमुख रंजु देवी ने सभी खाद विक्रेताओं से किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की. बैठक का मुख्य उद्देश्य खरीफ सीजन में किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना और उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >