बीडीओ ने महादेवपुर गांव में नाइट ब्लड सर्वे कैंप का किया उदघाटन

बीडीओ ने महादेवपुर गांव में नाइट ब्लड सर्वे कैंप का किया उदघाटन

अमरपुर. बीडीओ प्रीतक राज ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर गांव में नाइट ब्लड कैंप का उदघाटन फीता काटकर किया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक ऋषि कुमार, पंसस रणधीर राय, अभिषेक कुमार घोष समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. मौके पर बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया की दवाई दो वर्ष उम्र के बच्चे, बीमार व्यक्ति तथा गर्भवती महिलाओं को छोड़ सभी लोगों को खाना चाहिए. यह बीमारी मच्छर के काटने की वजह से फैलती है. सोने के वक्त मच्छरदानी का उपयोग जरुर करना चाहिए. अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि नाइट ब्लड कैंप में डेढ़ सौ लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया. जबकि एक पंचायत में कम से कम तीन सौ लोगों का ब्लड सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर सैंपल क्लैक्शन कार्य में लगे एलटी गंगेश्वर प्रसाद, सुनील चौधरी, सुमीत कुमार ओझा, सुजय कुमार, हीरालाल प्रसाद, सीएचओ विकास कुमावत, शाहरूख खान, रामदयाल चौधरी, नागेश्वर कुमार, रितेश कुमार, एनएम कल्पना कुमारी, स्नेहलता कुमारी समेत आशा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >