जनगणना कार्य को लेकर पर्यवेक्षकों व प्रगणकों के साथ बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

प्रथम चरण का जनगणना कार्य 31 मई तक पूरा किया जाना है और इसकी प्रगति लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है.

धोरैया. प्रथम चरण का जनगणना कार्य 31 मई तक पूरा किया जाना है और इसकी प्रगति लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. आंकड़ों की शुद्धता एवं मानवीय त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से सर्किल संख्या 1 से 25 तक के सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की समेकित समीक्षा बैठक प्रखंड सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने की. बैठक में प्रत्येक सर्किल के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों की विस्तृत जांच की गई. जांच के दौरान जिन स्थानों पर त्रुटि अथवा असंगति पाई गयी, वहां निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि समय पर त्रुटि सुधार नहीं करने तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे नजरी नक्शा से मिलान कर प्रत्येक सर्किल की दोनों प्रतियां तैयार कर अगले दिन तक प्रखंड कार्यालय में जमा करें. अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया आंकड़ों की पारदर्शिता और सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >