हेमंत ट्रॉफी के लिए बांका की सीनियर टीम चयनित

भागलपुर में होना है आयोजन

बांका भागलपुर में होने वाली हेमंत ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बांका टीम के खिलाड़ियों का चयन गुरुवार को किया गया. इस संबंध में जिला क्रिकेट संगठन के कार्यकर्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता देवाशीष उर्फ निप्पू पांडे ने बताया कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर तरह के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि हेमंत ट्रॉफी में आगामी 2 मार्च को जमुई व बांका के बीच क्रिकेट मैच भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में खेला जायेगा. इसे लेकर बाराहाट के भेड़ामोड़ खेल मैदान में सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया. ट्रायल में 58 प्रतिभागियों ने भाग लिया है. इसमें अंतिम रूप से टीम के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया और उनकी सूची भी प्रकाशित कर दी गयी. मौके पर चयनकर्ताओं में रूप में मुख्यत: पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी संतोष कुमार, पुनीत कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इस अवसर पर कन्हैया प्रसाद चौहान, संजय कुमार, निजाम दुर्रानी, लोहा सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >