बांका में कब मिलेगी गर्मी से राहत? बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे का मौसम

Banka Weather: बांका में सुबह से चुभती धूप, दिनभर उमस और रात में भी नहीं मिल रही राहत. बांका के लोग इन दिनों भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से बेहाल हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Banka Weather: बांका में मौसम का मिजाज बदलता जरूर नजर आ रहा है, लेकिन लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना बन रही है. ऐसे में लोगों को कुछ दिन और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम ने बदली करवट, लेकिन राहत अब भी दूर

सोमवार को आसमान में बादलों की आवाजाही और मौसम में बदलाव के संकेत जरूर दिखे, लेकिन तापमान में कोई खास कमी दर्ज नहीं की गयी. सुबह से निकल रही तेज धूप और दिन चढ़ने के साथ बढ़ती चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हर किसी की नजर आसमान पर टिकी है कि आखिर बारिश कब होगी और गर्मी से राहत कब मिलेगी.

बांका और भागलपुर में बारिश व वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर और आसपास के जिलों के लिए बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार जिले के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है.

Banka Weather: उमस का असर बाजार और खेतों तक

लगातार बनी उमस का असर आम लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है. दोपहर के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो रही है. वहीं खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर भी तेज धूप और उमस के कारण परेशान हैं. बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गयी है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ी हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगले दो से तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा जारी मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान बांका जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 75 से 80 प्रतिशत तक रह सकती है, जबकि दोपहर में यह 25 से 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है. दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जतायी गयी है.

किसानों और आम लोगों के लिए क्या है सलाह

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है. साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों और खेतों में काम करने से बचने की अपील की गयी है. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान

बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >