बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
Banka Sadar OPD : बांका सदर अस्पताल में सोमवार को मरीजों के बेहतर इलाज के लिए दो महिला चिकित्सकों सहित कुल 17 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके अलावा इमरजेंसी और एसएनसीयू में भी चिकित्सकों की अलग-अलग पालियों में तैनाती की गई है.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
अस्पताल प्रशासन के अनुसार पहली पाली में सामान्य ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. दिलीप कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ. मलकाय नायाब जहां और डॉ. अस्फिया फातमा तैनात रहेंगी. सर्जरी विभाग में डॉ. अहमद रजा और डॉ. सूरज कुमार अपनी सेवाएं देंगे.
इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे चालू
इमरजेंसी सेवा के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अपूर्व कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. दोपहर 2 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ. प्रमोद कुमार इमरजेंसी सेवा की जिम्मेदारी संभालेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके.
एसएनसीयू में बच्चों के इलाज की विशेष व्यवस्था
Banka Sadar OPD : नवजात शिशुओं के इलाज के लिए एसएनसीयू में भी अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. दिनेश कुमार तथा दोपहर 2 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ. बालकिशोर चौधरी नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार करेंगे.
इन विभागों में भी उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
अर्थो और इमरजेंसी विभाग में डॉ. दिनेश कुमार मौजूद रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. बालकृष्ण चौधरी की ड्यूटी रहेगी. नेत्र विभाग में डॉ. धर्मवीर भारती, डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मरीजों को देखेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ. गजनफर अली, दंत विभाग में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा सेवाएं देंगे. वहीं ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी तैनात रहेंगे.
