बांका के सदर अस्पताल में आज दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी सेवा
Banka Health Update : सदर अस्पताल बांका आने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर. अस्पताल प्रशासन ने आज की ओपीडी और इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर जारी कर दिया है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके.
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
Banka News : सदर अस्पताल बांका में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए दो पालियों में ओपीडी संचालित की जा रही है, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध है. अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है. मरीज अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभाग में जाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं.
दूसरी ओपीडी दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी
अस्पताल में पहली ओपीडी सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक और दूसरी ओपीडी दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित होगी. दोनों पालियों में विभिन्न विभागों के चिकित्सक मरीजों की जांच और उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे.
24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा लगातार 24 घंटे संचालित रहेगी. मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए-ग्रेड एएनएम की भी ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन का दावा है कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
इमरजेंसी में तीन पालियों में तैनात रहेंगे डॉक्टर
रोस्टर के अनुसार सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक डॉ उस्मान गनी इमरजेंसी सेवा संभालेंगे. दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक डॉ संजीव कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं रात 08 बजे से अगले दिन सुबह 08 बजे तक डॉ दिनकर झा इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
जनरल और महिला ओपीडी में मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं
जनरल ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार और डॉ दिलीप कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण और डॉ असफिया फातमा महिला मरीजों की जांच और इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगी.
सर्जरी, हड्डी और शिशु रोग विभाग में भी विशेष व्यवस्था
ओपीडी सर्जरी विभाग में डॉ कुमार मयंक और डॉ सूरज कुमार अपनी सेवाएं देंगे. ऑर्थो विभाग में डॉ संजीव कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ प्रिया रानी और डॉ दिनेश कुमार बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार करेंगे.
नेत्र, ईएनटी और दंत चिकित्सा विभाग भी रहेंगे सक्रिय
नेत्र रोग विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली और डॉ विक्रम सत्यार्थी की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार मरीजों को सेवाएं देंगे.
फिजियोथरेपी, ब्लड सेंटर और एसएनसीयू में भी डॉक्टर तैनात
फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मौजूद रहेंगे. ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी की तैनाती की गई है. वहीं एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ कुमार शैलेंश और डॉ एजाज मसीह तथा दूसरी पाली में डॉ कुमार सौरभ नवजात शिशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.
मरीजों की सुविधा के लिए जारी किया गया रोस्टर
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रोस्टर जारी करने का उद्देश्य मरीजों को समय पर उचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना है. इससे मरीजों को पहले से जानकारी मिल सकेगी कि किस विभाग में कौन चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और वे बिना परेशानी इलाज करा सकेंगे.