सदर अस्पताल बांका अपडेट : आज 17 विशेषज्ञ चिकित्सकों की रहेगी तैनाती, दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा

Banka Sadar Hospital Update : सदर अस्पताल बांका में बुधवार के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. कुल 17 चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे, जबकि ब्लड बैंक और एनेस्थेसिया विभाग में भी चिकित्सक सेवाएं देंगे. अस्पताल में ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी और इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अस्पताल में ओपीडी सेवा बुधवार को दो पालियों में संचालित की जाएगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ही ओपीडी में पहुंचें, ताकि भीड़ और अनावश्यक प्रतीक्षा से बचा जा सके.

ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

पहली ओपीडी पाली में डॉ विजय कुमार और डॉ संजीव कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ मालकैय नयाब जहां और डॉ असफिया फातमा मरीजों की जांच और उपचार करेंगी. सर्जरी ओपीडी में डॉ पवन झा उपस्थित रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस और डॉ दिनेश कुमार सेवाएं देंगे. नेत्र रोग विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों को परामर्श देंगे.

ईएनटी, दंत और फिजियोथेरेपी विभाग में भी ड्यूटी तय

ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली, दंत चिकित्सक के रूप में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं देंगे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी विभागों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

इमरजेंसी सेवा में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी और इसे तीन पालियों में विभाजित किया गया है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार मंयक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ महेंद्र कुमार तथा तीसरी पाली रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ अहमद रजा मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करेंगे.

अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी चिकित्सकों की उपस्थिति

ब्लड बैंक और एनेस्थेसिया विभाग में भी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके. प्रशासन ने कहा है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल में व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >