लोक सेवा प्रदायी में बांका दूसरे स्थापन पर

लोक सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में बांका जिला ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है. दिसंबर माह की राज्य स्तरीय रैंकिंग में जिला को बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है़.

दिसंबर माह की राज्य स्तरीय रैंकिंग में दूसरा स्थान बांका. लोक सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में बांका जिला ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है. दिसंबर माह की राज्य स्तरीय रैंकिंग में जिला को बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है़. जिला प्रशासन के अनुसार, उपलब्धि आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किये जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है. आवेदनों के त्वरित निष्पादन, प्रभावी अनुश्रवण तथा जिम्मेदार पदाधिकारियों व कर्मियों की सक्रिय सहभागिता के चलते से यह जिला लगातार राज्य के अग्रणी जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है. डीएम नवदीप शुक्ला के मॉनिटरिंग में नोडल पदाधिकारी कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह का अनुश्रवण व जिला आईटी प्रबंधक प्रमोद कुमार चौधरी का प्रभावशाली तकनीकी अनुश्रवण से बांका जिला ने लगातार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत उत्कृष्ट कार्य किया है. जिले के सभी संबंधित अधिकारियों, आईटी सहायक और कार्यपालक सहायक की सक्रिय भागीदारी और समर्पण इस उपलब्धि का आधार बनी है. ज्ञात हो कि पिछले दो वर्षों से ज्यादा समय से जिला लोक सेवा प्रदायगी में राज्य में शीर्ष स्थान पर काबिज है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >