सुशासन का मॉडल बना बांका, शिकायत निवारण में पूरे बिहार में हासिल किया पहला स्थान
Banka News : बांका जिले ने एक बार फिर प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है. बिहार सरकार की मई 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में बांका ने लोक शिकायत निवारण की श्रेणी में पहला और लोक सेवा प्रदायगी की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि ने जिले को राज्य के अग्रणी जिलों की सूची में शामिल कर दिया है. प्रशासन की कार्यशैली और समयबद्ध सेवा व्यवस्था की प्रदेशभर में सराहना हो रही है.
Banka News : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम और बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत जारी मई 2026 की मासिक रैंकिंग में बांका जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले ने शिकायतों के त्वरित निष्पादन और नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है.
शिकायतों के त्वरित समाधान ने दिलायी बड़ी उपलब्धि
जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निपटारे को प्राथमिकता दिए जाने का सकारात्मक परिणाम रैंकिंग में देखने को मिला है. अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय करने की व्यवस्था के कारण लंबित मामलों में कमी आई है. यही वजह है कि बांका ने लोक शिकायत निवारण की श्रेणी में पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है.B
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.