बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, दाल-तेलहन में तेजी, आलू-प्याज के दाम में उतार-चढ़ाव, जानिए आज के रेट

बांका मंडी में खाद्यान्न की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि दाल, तेलहन और मसालों के दामों में वृद्धि देखी जा रही है. माल ढुलाई का बढ़ा हुआ खर्च भी कीमतों पर दबाव डाल रहा है. जानिए आज के प्रमुख मंडी भाव.

बांका की व्यवसायिक मंडी में शुक्रवार को खाद्यान्न सहित अधिकांश जिंसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. मंडी में किसानों, व्यापारियों और आमलोगों की भीड़ मिली-जुली रही. कारोबारियों के अनुसार अनाज की आवक सामान्य रहने से बाजार में फिलहाल संतुलन बना हुआ है.

दाल, तेलहन और मसालों के भाव में तेजी

स्थानीय मंडी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला सहित कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के भाव में भी तेजी के संकेत हैं. हालांकि बाजार की दिशा अब आवक और मौसम पर निर्भर करेगी.

आलू-प्याज के भाव पर टिकी नजर

सब्जी बाजार में आलू और प्याज के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता दोनों प्रमुख सब्जियों के बाजार भाव पर नजर बनाए हुए हैं. कीमतों में बदलाव का असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ रहा है.

माल ढुलाई महंगी होने से बढ़ रहा दबाव

जिले के कारोबारियों के अनुसार माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से सामान की कीमतों पर असर पड़ रहा है. लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती लागत के कारण थोक से लेकर खुदरा व्यापारियों तक को परिवहन के लिए अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है. इसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ रहा है.

गुलाबबाग और कोलकाता से आती है खाद्यान्न की खेप

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों की आवक होती है. लंबी दूरी से माल आने के कारण परिवहन खर्च बढ़ जाता है, जिसका असर व्यापारियों के साथ आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है.

बांका मंडी में आज के प्रमुख भाव

बांका मंडी में शुक्रवार को प्रमुख खाद्यान्न और अन्य जिंसों के भाव इस प्रकार रहे.

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर65007000
मूंग दाल96509750
अरहर दाल1250015500
गोटा चना63006500
गोटा मूंग85009000
पीली सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज47005000
चीनी55005700

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >