विक्रमशिला सेतु संकट और महंगे ईंधन का असर, बांका मंडी में बढ़ने लगे खाद्यान्न के दाम

Banka Mandi Update: बांका मंडी में दलहन, तेलहन और मसालों के दाम बढ़े हैं. विक्रमशिला सेतु संकट और महंगे ईंधन से माल ढुलाई महंगी हुई है.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Mandi Update: बांका की स्थानीय मंडियों में इन दिनों खाद्यान्न और कृषि उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शहर की व्यवसायिक मंडी से मिली जानकारी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों के दामों में तेजी दर्ज की जा रही है, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसी जरूरी जिंसों के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

Banka Mandi Update: किन वस्तुओं में दिख रही तेजी और नरमी

मंडी कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला वर्ग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसी कृषि उपज के दाम आवक और मांग के आधार पर बदल रहे हैं. बाजार में आपूर्ति और परिवहन की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित कर रही है.

विक्रमशिला सेतु संकट का मंडी पर असर

व्यापारियों का कहना है कि भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होने के बाद माल वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इसका असर सीधे तौर पर परिवहन लागत पर पड़ाहै. पहले जिन सामानों की ढुलाई कम समय और कम खर्च में हो जाती थी, अब उसी के लिए अधिक दूरी और ज्यादा समय लग रहा है.

महंगा ईंधन बढ़ा रहा कारोबारियों की चिंता

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी बाजार की स्थिति को प्रभावित किया है. डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण माल ढुलाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. इसका असर थोक व्यापारियों से लेकर खुदरा दुकानदारों तक पर पड़ रहा है.

खाद्यान्न की कीमत (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्न का नामन्यूनतम कीमत (₹/क्विंटल)उच्चतम कीमत (₹/क्विंटल)
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
मसूर दाल60006550
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1150015000
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
पीली सरसों73007550
सरसों तेल20702470
आलू12001450
प्याज18001900

ये भी पढ़ें: 5 जुलाई तक भारी बारिश का संभावना, किसानों और आम लोगों के लिए जारी हुई बड़ी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >