बांका मंडी में दलहन-तेलहन के दामों में तेजी, परिवहन लागत बढ़ने से महंगे हुए खाद्य पदार्थ

Banka Mandi RateToday: मंडी में सरसों, दाल और तेल के दाम चढ़े, जबकि गेहूं-मक्का और आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव जारी. ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से बाजार प्रभावित.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Mandi RateToday: शहर के व्यवसायिक मंडी में आज आवक के अनुसार खाद्यान्नों के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला सहित कई खाद्य वस्तुओं के दामों में तेजी दर्ज की गई है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसी जरूरी जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. कारोबारियों का कहना है कि परिवहन लागत बढ़ने का सीधा असर बाजार पर पड़ाहै.

Banka Mandi RateToday: ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से महंगे हुए सामान

व्यापारियों के अनुसार ईंधन की कीमतों में वृद्धि और लंबी दूरी की ढुलाई लागत बढ़ने से खाद्य वस्तुओं के दामों में इजाफा हो रहा है. भागलपुर क्षेत्र में विक्रमशिला सेतु से जुड़ी बाधाओं का असर भी सप्लाई चेन पर देखने को मिल रहा है. इससे थोक से लेकर खुदरा बाजार तक माल ढुलाई महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है.

खाद्यान्न की कीमतें (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्न का नामन्यूनतम (₹)उच्चतम (₹)
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर60006550
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1150015000
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज18001900

ये भी पढ़े : बांका में कब मिलेगी गर्मी से राहत? बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >