बांका आइटीआइ कैंपस में कल लगेगा रोजगार मेला, 150+पदों पर होगा चयन

Banka Job Fair 2026: क्या आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं? बांका में एक ऐसा मौका आने वाला है, जहां एक ही दिन में 150 से अधिक युवाओं को नौकरी मिल सकती है.

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Job Fair 2026: बांका जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. 19 जून को संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस तेलिया स्थित जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन सह रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में निजी क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियां सैकड़ों पदों पर सीधी भर्ती करेंगी.

सुबह 11 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला

यह रोजगार शिविर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें बाहर जाने की मजबूरी न हो.

ब्लींक कॉमर्स में 50 पदों पर भर्ती का मौका

ब्लींक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वेयरहाउस एसोसिएट पदों पर 50 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी. इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है. चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा, साथ ही हॉस्टल, भोजन और स्नैक्स जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई और बेंगलुरु में होगी.

एसआइएस इंडिया में 100 से अधिक पदों पर भर्ती

एसआइएस इंडिया लिमिटेड भी इस रोजगार शिविर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन करेगी. कंपनी सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, कैशियर और जीटीओ पदों के लिए करीब 100 उम्मीदवारों की भर्ती करेगी. इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक रखी गई है, जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित है.

आकर्षक वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 29,500 रुपये तक मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, पेंशन, बोनस और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इन पदों पर चयनित युवाओं की पोस्टिंग देश के विभिन्न राज्यों में की जाएगी, जिससे रोजगार के व्यापक अवसर खुलेंगे.

जरूरी दस्तावेज और शर्तें

इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय बांका में निबंधित होना अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा.

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है, जहां एक ही स्थान पर कई कंपनियों से सीधे इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया पूरी होगी. इससे युवाओं को रोजगार पाने में आसानी होगी और उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा.

Also Read : पावरलूम से बदल रही बांका की महिलाओं की तकदीर, अब स्थायी सिल्क मंडी की मांग

Also Read : बांका के दो भाइयों मोहन-राकेश ने स्वरोजगार में बनायी ग्लोबल पहचान, 2000 लोगों को दे रहे रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >