बांका मंडी में अनाज के भाव नहीं बदले, सब्जियों ने बढ़ाई रसोई की चिंता, ढुलाई महंगी होने का असर

बांका की मंडी में रविवार को खाद्यान्न की आवक सामान्य रही, जिससे अधिकांश कीमतों में स्थिरता दिखी. हालांकि, सब्जी बाजार में प्याज, टमाटर सहित बाहरी सब्जियों के दाम बढ़े हैं. दलहन, तेलहन और मसालों में तेजी देखी जा रही है.

बांका. शहर की मंडी में रविवार को व्यापारियों, किसानों व आमलोगों की भीड़ मिली-जुली रही. बाजार में जिंसों की आवक सामान्य रहने से अधिकांश खाद्यान्न के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. वहीं, शहर के सब्जी बाजार में सुबह और शाम खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली. सब्जी बाजार में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च सहित बाहर से आने वाली सब्जियों के भाव में तेजी देखी गयी. वहीं, रोजाना की तरह आलू के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा.

आवक सामान्य, खाद्यान्न के भाव में नहीं आया बड़ा बदलाव

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल मंडी में अनाज की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिससे कीमतों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. आने वाले दिनों में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के भाव में तेजी के संकेत हैं. हालांकि, व्यापारियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम और जिंसों की आवक पर टिकी हुई है.

दलहन, तेलहन और मसालों के भाव में तेजी

शहर की व्यवसायिक मंडी के अनुसार, आवक के आधार पर विभिन्न जिंसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. स्थानीय मंडी में दलहन, तेलहन, सरसों व मसाला सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की दरों में तेजी है. जबकि गेहूं, मक्का, आलू व प्याज सहित अन्य जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है.

माल ढुलाई महंगी होने से बढ़ रहे सामान के दाम

जिले के कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई में ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से सामान के दामों में वृद्धि हो रही है. लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक को माल ढुलाई में अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है.

आज मंडी में खाद्यान्न के भाव

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर65007000
मूंग दाल96509750
अरहर दाल1250015500
गोटा चना63006500
गोटा मूंग85009000
पीली सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज45004700
चीनी55005800

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >